महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 17 नवंबर। गुरुवार को ग्राम औराई में आयोजित मंगल भवन (बंजारी), देवदास समाज भवन भूमिपूजन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामचरण यादव ने किया। श्री यादव ने कार्यक्रम में ठाकुर सामाजिक भवन, मरार सामाजिक भवन, पैंकरा सामाजिक भवन के निर्माण की भी घोषणा की।
ग्राम औराई में मंगल भवन एवं देवदास समान भवन निर्माण प्रारम्भ करने हेतु कसडोल जनपद उपाध्यक्ष रामचरण यादव ने भूमिपूजन किया। श्री यादव ने नवीन भवन निर्माण प्रारम्भ होने और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए ग्रामीणों की मांग पर ठाकुर सामाजिक भवन , मगर सामाजिक भवन एवम पैकरा सामाजिक भवन भी शीघ्र स्वीकृत करवा कर कार्य प्रारंभ करने की घोषणा भी की।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लेखराम यादव (जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि), भागीरथी पैंकरा (सरपंच ग्रा. पं. औराई), संतोष देवदास (सचिव देवदास समाज), संतोष पटेल (संचालक मरार समाज), तोरण सिंह ध्रुव (उपाध्यक्ष गोड समाज), भगवानी ठाकुर (ग्राम प्रमुख), मोहित पटेल (ग्राम अध्यक्ष), कान्तु प्रसाद पटेल (मरार समाज प्रमुख), बदन यादव (सचिव रावत समाज), चंद्रिका प्रसाद यादव, जोहन यादव राजकुमार यादव (ग्राम प्रमुख), हेमराम यादव (ग्राम प्रमुख), रामखिलावन यादव (ग्राम प्रमुख)उपस्थित रहे।