महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 नवंबर। शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तथा प्राथमिक शाला -खट्टी में बाल दिवस के पावन अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन विद्यालय के बच्चों द्वारा संचालित अपराजिता केन्टिंग के माध्यम से विद्यालय के चार समूहों को आठ स्टाल का वितरण किया गया। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई समूह से गोपाल कृष्ण गोखले गुपचुप सेन्टर एवं शहीद भगतसिंह भेल पाइंट, रानी दुर्गावती समूह से मंगल पाण्डेय मोमोस सेन्टर एवं अशफाक उल्ला खान आलू टिक्की, शहीद रुखमणी देवी क्षेत्रपाल समूह से मातादीन ढुस्का सेन्टर, चन्द्रशेखर शेखर आजाद चाट सेन्टर तथा वीरांगना दयावती दीवान समूह से दादा भाई नौरोजी डोसा सेन्टर, सुभाष चन्द्र बोस पकोड़ा पाइंट खोला गया। बाल संसद के द्वारा रूपये के लेन-देन में कूपन को माध्यम बनाया गया। इससे बच्चों को लेन-देन में मानक रुपये का प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
शाला प्रबंधन समिति के द्वारा बच्चों के लिए छोटे छोटे आकर्षक टैन्ट लगाया गया था। विद्यालय के प्रवेश द्वार में कूपन काउण्टर लगाया गया था, कूपन काउण्टर में स्वयं प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से अभिषेक सालोमन, भूपेंद्र चन्द्राकर, सिराज बक्स विशेष रुप से मौजूद थे।
बाल मेला में गांव वालों के साथ साथ शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला खट्टी के शाला विकास समिति के अध्यक्ष आस्था साहू, प्राथमिक शाला के अध्यक्ष श्री प्रेमलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। जबकि गांव वाले भारी संख्या में मेले का आनंद लेने उपस्थित थे।
बाल मेला शाला प्रांगण में व्यवस्थित हो इसलिए विद्यालय के शिक्षक गण सर्व श्री उमाशंकर चन्द्राकर, त्रिवेणी कोसरे, त्रिवेणी चन्द्राकर,लीना पाण्डेय, अंजुम शेख, सुनीता ध्रुव, संगीता धुरंधर, देवकुमारी ध्रुव विशेष रुप से बच्चों को मार्गदर्शन कर रहे थे। प्राथमिक विभाग के स्टालों में 945/- रुपये का विक्रय हुआ जबकि उच्च प्राथमिक विभाग के स्टालों में कुल विक्रय 4440/ रुपये प्राप्त हुआ। उपरोक्त जानकारी उच्च प्राथमिक शाला के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक सालोमन ने दिया।