महासमुन्द

नशीली दवाई संग दो तस्कर गिरफ्तार
16-Nov-2024 3:47 PM
नशीली दवाई संग दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद,16 नवम्बर। महासमुंद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाई, कप सिरप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक काला कलर का बिना नंबर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में अवैध सिरप और दवाईयों लेकर ओडि़शा से छतीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में जाकर नाकाबंदी किया गया तो कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिया में एक काला कलर का बिना नंबर बजाज प्लसर मोटरसाइकिल आई। जिसमें दो व्यक्ति सवार था दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करके मोटर साइकिल की तलाशी ली गई। 

तलाशी के दौरान व्यक्तियों के पास रखे पिट्ठू बैग से 120 नग नशे की दवाई तथा सिरप बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हरी नागवानी तथा शिवा गोयल दोनों निवासी बिलासपुर बताया। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से दवाईयां व सिरप कीमती 21600 रुपए एवं 01 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 52-1 एक्ट के तहत् कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट