महासमुन्द
बाल दिवस पर आनंद मेला
15-Nov-2024 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 नवम्बर। शासकीय प्राथमिक शाला नांदगांव में कल बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार व्यंजन आलू चाप, भजिया, नमकीन पोहा, पुलाव, गुपचुप, भेल, ब्रेड पकोड़ा का स्टॉल लगाया गया। इस आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित ग्रामीणों ने मेले का आनंद उठाया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख शीला चंद्राकर, शिक्षक लक्ष्मी साहू, अजय बंजारे, पोखनलाल चंद्राकर, कमलेश कुमार पटेल, सदस्य दीनू पटेल, रामकृष्ण पटेल, साधना कुमारी, सानिया पटेल, अन्नू पटेल, पुनाराम पटेल आदि शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे