महासमुन्द

मोहन्दा में हजार कट्टा धान जब्त
15-Nov-2024 2:33 PM
मोहन्दा में हजार कट्टा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 नवम्बर।
जिले के पिथौरा अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह के निर्देशन में कल ग्राम मोहन्दा में दुकान और घर में धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए लगभग 1000 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि टिकेश्वर पिता मेघराज के दुकान और घर मे  बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की  टीम ने छापामार करवाई की और दस्तावेज मांगे. परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन और भण्डारण पर सख्ती जारी रहेगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह, तहसीलदार नितिन, फूड इंस्पेक्टर, मंडी अधिकारी, पटवारी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट