महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 नवम्बर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए महासमुंद पालिका प्रशासन द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पाण्डेय ने नगर पालिका द्वारा संचालित तुमाडबरी, दलदली, खरोरा एसएलआरएम सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अमले के साथ उप अभियंता अमन चन्द्राकर, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक दिलीप चन्द्राकर एवं स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श मौजूद थे। एसएलआरएम सेंटर में एकत्रित कर कचरों का पृथकीकरण के बाद सूखे कचरे से प्राप्त पॉलीथीन को बेलिंग मशीन से बंडल बनाकर निष्पादन किया जा रहा है। इसी तरह गीले कचरो का पृथकीकरण के बाद एसएलआरएम सेंटर में खाद बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि पालिका प्रशासन द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटरों में संपूर्ण पालिका क्षेत्र से भारी मात्रा में निकलने वाले कचरे को वहां एकत्रित करने के बाद सभी तरह के गीले एवं सूखे कचरे को अलग अलग किया जाता है। गीले कचरों को पृथक करने के बाद जैविक खाद बनाया जाता है। इसी प्रकार लोहा, टीना, प्लास्टिक, कांच, लकड़ी व कपड़े के सूखे कचरे का पृथक किए जाने के बाद रिसायकल की प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निरीक्षण के दौरान एसएलआरएम सेंटर की महिलाएं डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य के लिए गई हुई थी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कचरा सेग्रीकेशन कार्य की पूरी जानकारी-कर्मचारियों की संख्या और उनकी उपस्थिति तथा कार्य का निरीक्षण किया। बाद सार्वजनिक स्थलों वार्ड की साफ.-सफाई की व्यवस्था को देखा।
लोगों से फीडबैक लिया कहा झाडू और नाली सफाई हो रही है और वार्डों के नालियों की साफ -सफाई के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रों में बेहतर सफाई के लिए संबंधित वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा एवं वार्ड सुपरवाईजर को वार्डों एवं सडक़ों में साफ. सफाई को और बेहतर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्थाओ को और भी बेहतर करें साथ ही डस्टबिन लगाते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का भी प्रयोग किसी को नहीं करने दे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि दुकान के बाहर सफाई व्यवस्था बनाए रखें।