महासमुन्द

879 कट्टा धान जब्त
15-Nov-2024 2:09 PM
879 कट्टा धान जब्त

महासमुंद,15 नवम्बर। बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के निर्देशन में देर रात बसना के अंकोरी में विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार घर में क्रमश: 479 और 400 कट्टा धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए 879 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अंकोरी विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर में बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की  टीम ने छापामार करवाई की और दस्तावेज मांगे। परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। 

इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया है। ज्ञात है कि कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन और भण्डारण पर सख्ती जारी रहेगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में अनुविभागीय  अधिकारी मनोज खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर फूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक, पटवारी मौजूद थे। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा पहले दिन ही सरायपाली, पिथौरा में बड़ी कारवाई की गई है। जिसमें ट्रक में अवैध परिवहन करते और 1000 कट्टा धान का भण्डारण किया गया था। जिसे जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट