महासमुन्द
वेडनर स्कूल में फैशन डिजाइन-इंटीरियर डेकोरेशन प्रशिक्षण
14-Nov-2024 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 नवम्बर। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरिक्ष डिजाइन और नवाचार संस्था टीएम रायपुर से आए डायरेक्टर श्री हर्ष दुबे ने कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को फैशन डिजाइन एवं इंटीरियर डिजाइन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
उन्होंने बताया कि कम खर्चे में कैसे कमरे का इंटीरियर डेकोरेशन करके कमरे को सुंदर और आकर्षक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ, वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश तिवारी, लालेश्वर साहू एवं शिक्षिका सेफाली साहू उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे