महासमुन्द
बाइकें टकराईं, एक की मौत, 3 जख्मी
13-Nov-2024 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 नवंबर। कल शाम एनएच 353 में बागबाहरा से 5 किमी दूर बाल आश्रम बिहाझर के पास विपरीत दिशा से आ रही दो मोटर सायकलों के टकरा जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन युवक घायल हो गये।
दुर्भाग्यजनक बात यह रही कि इस घटना के बाद बाइक से छिटककर सडक़ पर गिरे मृतक पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से कुचला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक की पतासाजी कर रही है। तीनों जख्मी युवकों का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है। तात्कालिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृतक पंत पटेल पिता मुंशी लाल अपने साथी कृष्णा पटेल के साथ कोमाखान से बागबाहरा बाइक से आ रहा था। बागबाहरा से ओडिशा की ओर जा रही बाइक सवार दो युवा जा रहे थे। घटनास्थल पर दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में टक्कर के बाद चालक पंत पटेल सडक़ की ओर छिटककर जा गिरा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे