महासमुन्द
महासमुंद,12 नवंबर। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो.पहिया वाहन मरम्मत का नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए 13 नवम्बर तक रिक्त सीटों पर पंजीयन करा सकते हंै। पंजीयन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीयन एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर 93402.81974 पर प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हंै।
प्लेसमेंट कैम्प 13 को
महासमुंद,12 नवंबर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 13 नवम्बर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। यह कैम्प हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कॉलोन, रोजगार कार्यालय परिसर,मचेवा महासमुंद में प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में टॉप कैरियर सर्विस, रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें एकाउंटेंट के 5 पद, सेल्स के 10 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 10 पदए टेलीकॉलर के 5 पद, ड्राइवर के 4 पद, हेल्पर के 5 पद, सुपरवाइजर का 1 पद और सेक्युरिटी गार्ड के 15 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह की वेतनमान पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं।
जिले में 182 उपार्जन केन्द्र
महासमुंद,12 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी 14 नवंबर 2024 से समर्थन मूल्य पर की जाएगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर के 75 अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों की निगरानी और नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस साल जिले की 6 तहसीलों में 182 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने धान खरीदी के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बारदाने की उपलब्धता, परिवहन सुविधाएं और भुगतान हेतु आवश्यक राशि की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी की तिथि से पूर्व आबंटित केंद्रों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने नोडल अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक बार अपने केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा, उपलब्ध धान स्टॉक का सत्यापन और पुराने एवं नए बारदानों का भौतिक परीक्षण करने तथा निरीक्षण के बादए अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा है।
उन्होंने कहा है कि सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने-अपने क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों के समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि उपार्जन केंद्र स्तरीय और जिला स्तरीय नोडल अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करें और धान खरीदी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो। साथ ही धान खरीदी के लिए स्थापित किए गए सभी 16 जांच चौकियों में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वे मौके पर मौजूद रहे।