महासमुन्द

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 2 घायल
10-Nov-2024 2:26 PM
ट्रक ने कार को मारी  टक्कर, 2 घायल

महासमुंद, 10 नवंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में बिरकोनी रोड चंडी मंदिर गेट के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दो को चोटें आई है। पुलिस को ग्राम करगीपाली सारंगढ़ निवासी रूपेंद्र पटेल 7 नवंबर को दोस्त डोलामणि पटेल के साथ कार सीजी 06 जीडब्लू 8473 से सरायपाली से रायपुर जा रहा था। ट्रक पीबी 13 बीबी 0254 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से प्रार्थी के चेहरे, नाक तथा उसके दोस्त डोलामणि को चोट लगी। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 


अन्य पोस्ट