महासमुन्द

दो साल बाद भी पानी टंकी अधूरा, रोष
09-Nov-2024 2:34 PM
दो साल बाद भी पानी टंकी अधूरा, रोष

महासमुंद, 9 नवंबर।  ग्राम बड़ेसाजापाली अंचल में मिशन के उद्देश्य की पूर्ति के लिये गांव-गांव, गली-गली पाइप लाइन बिछाने के नाम पर गांवों के अंदर गड्ढे खोद कर पाइप लाइन बिछाई गई है। लेकिन ठेकेदार द्वारा गली, मोहल्लों में खोदे गये गड्ढों को व्यवस्थित रूप से समतलीकरण नहीं किया गया है। परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा का सामना प्रतिदिन करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।  बहरहाल वर्तमान में उक्त योजना कार्य पिछले 2-3 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर जल जीवन मिशन का कब शुभारंभ होगा?


अन्य पोस्ट