महासमुन्द

मांगों को लेकर आंबा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
09-Nov-2024 2:32 PM
मांगों को लेकर आंबा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 नवंबर।
जुझारू संघ से टूटकर नये बने संयुक्त मंच के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी लंबित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहीं। उन्होंने लोहिया चौक पर धरना दिया। 

यहां से दोपहर बाद सभी कार्यकर्ता रैली की शक्ल में पहुंचे। इन्हें कलेक्टोरेट गेट के सामने ही पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मुख्य द्वार पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।

जानकारी के मुताबिक कल पूर्वन्ह 11 बजे से स्थानीय लोहिया चौक पर जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार केकिलाफ धरना शुरू किया। धरना प्रदर्शन कर दोपहर 3 बजे रैली निकालकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आगामी दिनों उग्र आंदोलन होगा। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से अशोक गिरी गोस्वामी, संरक्षक दिलीप तिवारी, मुकेश नामदेव,सुलेखा शर्मा, द्रौपति साहू, रामेश्वरी धृतलहरे, अहिल्या मरकाम, अंजू प्रजापति, ललिता नंदे, सरिता बागड़े, अंजुला चौरसिया, छाया हिरवानी, रागनी चंद्राकर, हाजरा खान, सुल्ताना खान,धनमति बघेल, लल्ली आर्य, रागिनी चंद्राकर, पूर्णिमा ठाकुर, सुशीला ठाकुर, बागबाहरा से उषा चौहान, भारती ठाकुर, बबीता खंडे, सरायपाली से ज्योत्सना नंद, पुष्प प्रधान, कस्तूरी, बसना से संतोषी यादव, विभा साहू, सुशीला ठाकुर, जुगेंद्री महापात्र सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

उनकी मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को नियमित करते हुए शासकीय कर्मचारी घोषित करने, शासकीय कर्मचारी घोषित करते तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 21हजार रुपए और सहायिका को 17 हजार850 रुपए वेतन देने, सेवा निवृत्ति पश्चात् पेंशन ग्रेज्युटी देने, समूह बीमा योजना जीआईएस में नाम जोडऩे, आकस्मिक मृत्यु होनें पर परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने, मानदेय को मंहगाई भत्ता के साथ जोडऩे आदि मांगें शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट