महासमुन्द

उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित
08-Nov-2024 3:30 PM
उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 नवंबर। अनुविभाग बसना के अंतर्गत सहकारी समिति उड़ेला द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों, उड़ेला, चिपरीकोनहा, लोहड़ीपुर, कुरमाडीह और ग्राम पंचायत बेलटिकरी द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान बेलटिकरी का समर्पण किया गया है। 

समर्पित ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा के आधार पर दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इसके अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों का नवीन आबंटन किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना ने बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व.सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक समितियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन, समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ आज 08 नवंबर 2024 तक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय बसना में कार्यालयीन अवधि में जमा किया जा सकता है।

उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली ;नियंत्रणद्ध आदेश 2016 के तहत किया जाएगा।


अन्य पोस्ट