महासमुन्द

गिरदावरी प्रविष्टियों के सत्यापन के लिए प्रशिक्षण
05-Nov-2024 2:47 PM
गिरदावरी प्रविष्टियों के सत्यापन  के लिए प्रशिक्षण

महासमुंद,5 नवंबर। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए फसल धान की प्रविष्टियों का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भुईयां सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट फसल धान की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टियों की रैंडम जांच का निर्देश जारी किया है। इसके तहत उपखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को चयनित खसरों का भौतिक सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन का यह कार्य चरणबद्ध रूप में किया जाएगा।

सुनिश्चित करने के लिए जिले के उपखंड एवं जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला चयनित अधिकारियों को 6 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे भौतिक सत्यापन ऐप का उपयोग कर सकें। सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी दिए गए लिंक से भौतिक सत्यापन ऐप डाउनलोड कर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करेंगे और चयनित खसरा प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे।

तक

नीकी सहायता के लिए देवेन्द्र कुमार मोबाइल नंबर 8889870080 और प्रशांत जोशी मोबाइल नंबर 98274.83614 से संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट