महासमुन्द

क्रिकेट स्पर्धा: खम्हारपाली ने बैतारी को हराया
05-Nov-2024 2:30 PM
क्रिकेट स्पर्धा: खम्हारपाली ने बैतारी को हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवंबर।
ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हाई स्कूल मैदान बसना में 27 अक्टूबर को 10 अक्टूबर से 03 नवंबर तक आयोजित की गई, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए रॉयल कप, द्वितीय पुरस्कार 6 हजार रुपए रॉयल कप दिया गया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खम्हारपाली और बैतारी के मध्य खेला गया। जिसमें खम्हारपाली ने बैतारी को 8 विकेट से हराकर रॉयल कप पर कब्जा जमाया। 

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अल्ताफ बाठी, मनेश गुप्ता थे। अध्यक्षता विजय धृतलहरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एजाज दयाला, अनीश दयाला, चूड़ामणि साहू, मनोज नन्द, पंकज वाधवा, निर्मल नाग, ब्रजेश यादव, खालिद दानी, साजिद धनानी, रमेश नायक सरपंच खेमड़ा, महेंद्र अरोरा पार्षद, युधिष्ठिर साहू, मनोज नन्द, कमलेश चौधरी, सुनील साहू, मालिक राम पटेल, देवेंद्र भोई, अशफाक खान, मनोज गहरवाल, गोविंदा कपूर थे। 

फ ाइनल में मैन ऑफ द मैच कुणाल साहू, मेन ऑद सीरीज कुणाल साहू, बेस्ट बैट्समैन प्रमोद साहू, बेस्ट बॉलर अंकुश सेठ,बेस्ट फिल्डर अजीत दास, बेस्ट कीपर सलीम दयाला रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वृन्दावती सोमनाथ पांडे थे। विक्की अग्रवाल ने अध्यक्षता की। 

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में धीरेन्द्र साहू, अजीत दास, फरहान दयाला, आकिब कादरी, गजेंद्र साहू, सलीम दयाला,ए फहद दयाला, जतीन धृतलहरे, साफिन दयाला, फैजान, सार्थक, वसीम, मोसुन जुबैर, रेहान भानु, मोहसिन, हितेश, नितिन, टिकेश, चीकू का विशेष योगदान रहा। 
 


अन्य पोस्ट