महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। बिगड़ती कानून व्यवस्था व बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री का पुतला जलाया।
कांग्रेसियों ने कहा कि विगत दिनों बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत तथा प्रदेश में लगातार अनेक जिलों में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जनता में आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेश भर में मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया।
इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में नेहरू चौक महासमुंद में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला जलाया।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, प्रदीप चंद्राकर, राजू साहू, ममता चंद्राकर, नितेंद्र बनर्जी, अंकित बागबाहरा, मेहुल सूचक, टोमन सिंह कागजी, संटु अजमानी, संतोष ठाकुर, ममता चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, युवराज साहू उपस्थित थे।