महासमुन्द

बीच सडक़ पर वकील की लात-घूंसों से पिटाई, काउंटर मामला दर्ज
28-Oct-2024 4:06 PM
बीच सडक़ पर वकील की  लात-घूंसों से पिटाई,  काउंटर मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 अक्टूबर। बागबाहरा के वकील फिरोज खान की बीच सडक़ पर लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी गई है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। क्योंकि बागबाहरा चंडी अस्पताल के संचालक ने भी वकील के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवाई है। बागबाहरा पुलिस ने दोनोंं के खिलाफ  मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

प्रार्थी वकील फिरोज खान ने अपने बयान में बताया है-मंै वार्ड क्र 07 लालपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं। पेशे से वकील हूं। 27 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे अपने इलेक्ट्रानिक स्कूटी से अपने पुत्र एवं भतीजे के साथ पटाखा दुकान जा रहा था। जैसे ही मैं सुमीत बाजार के आगे पहुंचा, देखा कि अशोक सिन्हा अपनी मोटर सायकल को पीछे बिना देखे मोड़ रहा है। उनकी मोटसाइकिल मेरे स्कूटी से टकरा गई।

फिर अशोक सिन्हा अपने मोटर सायकल बुलेट से नीचे उतर कर मुझे देखकर नहीं चला सकते क्या कहते हुए वाहन से नीचे उतरकर गालियां देने लगे। मना करने पर अशोक सिन्हा ने मुझे लात मुक्का से मारते रहा। उसका साथी पीयूष पाण्डे भी आकर मुझे मारने लगा। तब मैं पास के पटाखा दुकान से अपने भाई समशाद खान को फोन कर बुलाया। मेरे भाई के आते तक अशोक सिन्हा मुझे जान से मारने की धमकी देते वहां से चला गया था। पीयूष पाण्डे वहीं पर खडा था।

समशाद खान आया और पीयुष पाण्डे को मारपीट का कारण पूछा तो मेरे भाई के साथ भी उसने थाने चल कहते हुए गालियां दी। वह मेरे भाई से भी मारपीट करने लगा। इसके बाद वह अपने घर की तरफ भाग गया। मारपीट से मेरे सिर, पीठ, पैर में अंदरूनी चोट आई है एवं मेरे भाई के बायां आंख पैर बांखा पैर एवं दाया हाथ में चोट लगा है। गाड़ी से गिरने से मेरा भतीजा नावेद के दायां पैर में चोट आया है। कार्रवाई किया जावे। वहीं दूसरी ओर अशोक सिन्हा ने कांउटर रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने पुलिस को बताया कि मंै वार्ड क्र 02 झलप चौक बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं। चंडी अस्पताल बागबाहरा का संचालक हूं। 27 अक्टूबर 2024 के शाम 6.30 बजे अपने बुलेट में अपनी पुत्री आर्या सिन्हा के साथ गुपचुप खाने टाउन आया था।

पुत्री को गुपचुप खिलाकर घर जाने अपने बुलेट को चालू कर मोड़ रहा था। उसी समय पीछे से फिरोज खान अपनी स्कूटी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और मेरी बुलेट को ठोकर मार दिया जिससे मैं और मेरी पुत्री दोनों बुलेट से नीचे गिर गये।


अन्य पोस्ट