महासमुन्द

महासमुंद, 26 अक्टूबर। केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में पीएमश्री योजना अन्तर्गत पठन प्रोत्साहन सप्ताह का 3 चरणों में आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक मनाया जा चुका है। दूसरा चरण 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक के लिए किया गया है।
यह कार्यक्रम कक्षा एक से 8 तक के विद्यार्थियों में पुस्तक पढऩे की आदत एवं रुचि को बनाए रखने और बौद्धिक विकास के स्तर में वृद्धि हेतु किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी, काव्य पाठ, श्लोक पाठ, कहानी वाचन, पुस्तक चर्चा जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां पुस्तकालय विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। गतिविधियों के इस क्रम में कल प्रात: कालीन सभा में प्राथमिक कक्षाओं से रामायण पुस्तक के पात्रों का चरित्र चित्रण किया गया तथा माध्यमिक विभाग की आकृति धीवर द्वारा कबीर के दोहोंंंं की प्रस्तुति दी गई। साथ ही शिक्षक एवं विद्यार्थी पुस्तक प्रदर्शनी में नवीन पुस्तकों को देख उत्साहित हुए।
प्राचार्य संजय कंसल ने पुस्तकों का अवलोकन किया। साथ ही लोकेश सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं बच्चों पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ उठाया। उन्होंने दर्शक पंजिका में मोबाइल और व्यस्त जीवन में भी पुस्तकों की मित्रता के प्रति भाव अभिव्यक्ति की।
कार्यक्रम में सीमांचल प्रधान,कांता एक्का,जी डी मिश्रा, जे के चन्द्राकर, हुलसी साहू, भूमिका साहू,नील माधव सहित शिक्षकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी पुस्तकालयाध्यक्ष वन्दिनी जौहरी ने दी।