महासमुन्द
तालाब में डूबने से बालक की मौत, शिनाख्त
26-Oct-2024 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अक्टूबर। गुरुवार को शहर के कुर्मी पारा स्थित नया तालाब में डूबकर जिस बच्चे की मौत हुई, उसकी शिनाख्त क्लब पारा निवासी फलेश बघेल उर्फ लल्ला (10) के रूप में हुई।
फलेश गुरुवार को अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। जहां गहरे पानी में उतरने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पीएम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंपा गया।
घटना के बाद पुलिस का शक था कि वह पीटियाझर का होगा। आम तौर पर इसी क्षेत्र के बच्चे यहां नहाने आते थे। घटना की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल किया गया। देर शाम तक जब बच्चा नहीं पहुंचा। तब परिजनों ने पतासाजी की। देर शाम उन्होंने मरच्युरी में रखे बच्चे की शिनाख्त की। पुलिस ने मर्ग कायमी कर मामले को विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे