महासमुन्द
अयोध्या धाम के लिए यात्रियों का जत्था रवाना
22-Oct-2024 3:13 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन की रामलला दर्शन योजना के तहत सोमवार को महासमुंद से यात्रियों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने निवास स्थान से उन्हें भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। साथ ही उनकी यात्रा मंगलमय हो इसके लिए शुभकामनाएं भी दी।
जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्री बस से रायपुर के लिए प्रस्थान किए। रायपुर से उन्हें विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूदरहेगा। सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे और दर्शन कर वापस लौटेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे