महासमुन्द

शराब पीने-पिलाने की सुविधा देने वाला गिरफ्तार
22-Oct-2024 2:43 PM
शराब पीने-पिलाने की सुविधा देने  वाला गिरफ्तार

महासमुंद, 22 अक्टूबर। सरायपाली क्षेत्र में बलौदा थाना अंतर्गत सुकड़ा में पुलिस ने शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
थाने से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुकड़ा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने लोगों को बैठा कर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश वर्मा के निर्देशन में उनकी टीम वहां पहुंची। जहां  मितराम चौहान ग्राम सुकड़ा, गांव के लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मितराम के कब्जे से 4 खाली झिल्ली एवं 2 डिस्पोजल गिलास,  जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  आबकारी एक्ट की धारा 36 सी के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट