महासमुन्द
बेकाबू डीजल टैंकर डिवाइडर से टकराई, चालक व सह चालक घायल
20-Oct-2024 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अक्टूबर। बीती रात लगभग तीन बजे के आसपास गुजरात से 35 हजार लीटर डीजल लेकर बेल्पहार ओडिशा जा रही टैंकर एन एच 53 पर बेल्दीडीह के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में चालक व सह चालक को मामूली चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा गया है।
जानकारी अनुसार हादसे के बाद टैंकर से डीजल का रिसाव होने लगा है। सूचना पर मौके पर पहुंची सांकरा पुलिस ने रिसते डीजल से कोई बड़ा हादसा न हो, इसके लिए वहां पुलिस बल तैनात कर डीजल को ड्रम में इक_ा कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे