महासमुन्द

शहर सरकार में भाजपा को विजय दिलाने में सभी की भागीदारी हो-सांसद रूपकुमारी
19-Oct-2024 2:34 PM
शहर सरकार में भाजपा को विजय दिलाने में सभी की भागीदारी हो-सांसद रूपकुमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अक्टूबर।
जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान के सक्रिय सदस्य और आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, संभाग एवं जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, सदस्यता अभियान जिला संयोजक संदीप दीवान, विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चंद्राकर की उपस्थिति में हुई। 

प्रस्तावना रखते हुए सक्रिय सदस्यता के जिला संयोजक पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत प्राथमिक सदस्य बनाने के साथ जिले के सभी मंडलों में न्यूनतम 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य हमारे सामने है। 

बैठक में उपस्थित महासमुंद पालिका, नगर पंचायत तुमगांव, पालिका बागबाहरा के जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव की कठिन परीक्षा हम सभी के सामने है। जिस तरह हमने संगठन के सभी कार्यों को पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है उसी प्रकार शहर सरकार में भाजपा की विजय में सभी की भागीदारी हो। 

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उदबोधन में कहा कि निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है और इस महत्वपूर्ण चुनाव में एक-एक मत हमारे लिये अहम है। लोक सभा, विधान सभा चुनाव में विजयरथ के सारथी रहे सभी कार्यकर्ता इस अंतिम संघर्ष में भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने तक पूर्व की तरह ऊर्जा और उत्साह के साथ संकल्पित रहे। 

जिला संगठन प्रभारी व जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि छोटा चुनाव काफी अहम होता है। हार जीत का अंतर काफ ी कम भी हो सकता है। इसलिये कोई न भी घर सम्पर्क और जानकारी से न छूटे। सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपना पूरा समय त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने तक अवश्य देंगे। 

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा, पार्षद महेंद्र जैन, देवीचंद राठी, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, संदीप घोष, राहुल चंद्राकर,हेमलता यादव, माधवी सिका, मुन्ना देवार, राजू चंद्राकर, धर्मेंद्र यादव, नारेंद्र गिरी, दिनेश रूपरेला, राहुल चंद्राकर,गोपाल वर्मा, अमन वर्मा, महेंद्र सिका, मोहन साहू, विष्णु चंद्राकर, उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट