महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 अक्टूबर। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बकमा में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में 29 लाख 45 हजार की लागत से बने हुए अतिरिक्त कक्ष तथा 1.5 लाख की लागत से बकमा के नायक पारा में बने सार्वजनिक रंगमंच भवन का लोकार्पण पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच वीणा मिलन साहू ने की, वहीं विशेष अतिथि बकमा के संरक्षक सफी मोहम्मद , ग्राम अध्यक्ष कमल राम साहू ,उपाध्यक्ष हरख राम साहू सुरेंद्र साहू तथा विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर उपसरपंच श्रीमती मनीता कौशल नायक सहित ग्राम पंचायत बकमा के पंच विराजमान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से अतिरिक्त कक्ष एवं रंगमंच भवन का लोकार्पण संपन्न हुआ ।
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात गंगा साहू कृत आरंग का लोक बयार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंच हीना पन्नालाल साहू, घसनीन बाघ, डिगेश्वरी खगेश्वर साहू, रूप कला लोचन पटेल, माधुरी धनीराम साहू, केसरी सुनील नायक, रजिया बसीर खान, भूतिया महेश भुजियासंतु राम साहू हेमलाल गंगबेर कमल राम यादवधनंजय पटेल विजय साहू आमिर खान,मिलन साहू डिगेश बाघ खोमेश साहू सरवर खान देव नायक कौशल नायक सुनील नायक गोविंद साहू धनेश्वर पटेल सुफल साहू कंवल राम साहू हेमलाल साहू रामधीन बाघ मेम लाल साहू लखन नायक अंजोर सिंह महेश नेताम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित रहीं।