महासमुन्द

फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत, जुर्म दर्ज
18-Oct-2024 2:22 PM
फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत, जुर्म दर्ज

महासमुंद,18 अक्टूबर। न्यायालय में फ र्जी ऋ ण पुस्तिका से 2 लोगों की जमानत लेने वाले जमानतदार के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी हरिलाल लोधी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है।  कोतवाली में दर्ज ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार पुराना सिविल लाइन निवासी प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वे प्रथम सत्र न्यायालय में प्रस्तुतकार के पद पर पदस्थ हैं। प्रथम सत्र न्यायालय की लंबित दाण्डिक प्रकरण मेरी कस्टडी में है।जमानतदार संतोष कुमार साहू द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपियों की जमानत 2.08.24 एवं 14.08.24 को पट्टा प्रस्तुत कर 10000, 10000  रुपए का पृथक-पृथक जमानत लिया था। जमानतदार संतोष कुमार साहू द्वारा प्रस्तुत पट्टा एवं समस्त राजस्व दस्तावेजों का सत्यापन उच्च न्यायालय आदेश के परिपालन में जांच हेतु तहसीलदार आरंग को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। 

न्यायालय नायब तहसीलदार आरंग ने विशेष एनडीपीएस एक्ट  न्यायालय को प्रेषित ज्ञापन में जमानतदार संतोष कुमार साहू द्वारा जमानत हेतु प्रस्तुत ऋण पुस्तिका को फर्जी होना बताया। प्रार्थी ने आवेदन में कहा  कि अत: जमानतदार संतोष कुमार साहू के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरूद्ध 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट