महासमुन्द

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव 20 को
17-Oct-2024 2:43 PM
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव 20 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से पंचायत चुनाव के तर्ज पर 20 अक्टूबर को होने जा रहा है।

केंद्रीय सूचना प्रभारी ऋषि कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक बताया कि पूरे समाज को 10 राज में विभाजित किया गया है। जिसमें सात राज्यों में राज प्रधान के लिए चुनाव होना है। वहीं धमधा एवं बलौदाबाजार राज में आरक्षण की चलते महिला राज प्रधान का चुनाव होना है।

वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के स्वजाति प्रत्यक्ष गुप्त मतदान करेंगे। जिसके लिए प्रत्येक गांव में बूथ बनाई जा रही है। प्रदेश में लगभग 5 लाख 75 हजार स्वजाति मतदाता अपनी मत का प्रयोग करेंगे।

आगामी 20 अक्टूबर को चुनाव सुबह 8 बजे से 3तक चलेगी. आधा घंटा का विश्राम के बाद मतों का गणना मतदान अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। मतदान अधिकारी द्वारा मतपत्र लेखा एवं मतपेटी उसी दिन राज्य निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।परिणाम की घोषणा 21 अक्टूबर को की जाएगी।

बुधवार को राज्य मुख्यालय में प्रशिक्षण अधिकारी कामता वर्मा एवं राज प्रधान चिंताराम वर्मा के द्वारा मतदान प्रशिक्षण की दौरान सभी पीठासीन अधिकारी एवं चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रमुख एवं नगर इकाई प्रमुख को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। महासमुंद जिले में महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा में मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं गरियाबंद जिले में छुरा और गरियाबंद में मतदान केंद्र बनाया गया है। पर्यवेक्षक के रूप में महासमुंद जिला के लिए उत्तम कुमार वर्मा एवं गरियाबंद जिले क गुलाब वर्मा को बनाया गया है।


अन्य पोस्ट