महासमुन्द

नशा मुक्ति जागरूकता रैली
16-Oct-2024 2:43 PM
नशा मुक्ति जागरूकता रैली

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद,16अक्टूबर। कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में समाज कल्याण के बैनर तले 15 अक्टूबर को सांकरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला सांकरा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली अभियान चलाया गया। इस अभियान में महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों व 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लोगों को जागरुक करने के लिए नशा मुक्ति रैली निकाली गई। बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर संदेश दिया। नशा मुक्ति रैली को सफल बनाने में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, मीरा पंडा, दीपक निषाद, उपेन्द्र प्रधान, प्रधानपाठक बिलासिनी दीप, पुष्पलता शुक्ला, संदीप चंद्राकर, सरोजिनी खटकर का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट