महासमुन्द

आरएसएस का पथ संचलन
14-Oct-2024 2:51 PM
आरएसएस का पथ संचलन

महासमुंद,14अक्टूूबर। शनिवार को विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने संघ का 99वां स्थापना दिवस मनाया। संघ के सदस्यों ने स्थानीय बालक उच्च विद्यालय मैदान से पथ संचलन निकाला और बाद में बौद्धिक सभा में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के संस्थापक बलराम हेडगेवार की तस्वीर की पूजा.अर्चना कर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर टिटिलागढ़ शहर के संघ चालक संतोष मेहेर और संबलपुर प्रखरी प्रमुख ज्ञानरंजन पंडा शामिल हुए। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि स्वधर्म की रक्षा और देश की अखंडता के लिए एकजुट हों।  उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, राष्ट्र की संपत्ति को नष्ट नहीं करने, कर्तव्य, राष्ट्र के विकास, पानी, बिजली की बर्बादी नहीं करने, स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने आदि का आह्वान किया।

जिला प्रचारक प्रमुख राजेश बाबु, जिला कार्यक्रम में शारीरिक प्रमुख हरेकृष्ण राणा टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन, राष्ट्रीय स्वंयसेवक के ओडिशा के पश्चिमांचल के प्रमुख कम्बु पाढ़ी, डम्बरू कर्मी, खिरोशिंधु साहू, रोहित सोनी, विकास गोइन्का, राजू नायक आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट