महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद,13 अक्टूूबर। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध अनाचार, मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे महिला संबंधी अपराध का ग्राफ महज 10 माह के कार्यकाल में बढ़ा है और इन अपराधों में अंकुश लगा पाने में विष्णुदेव सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने सरकार अब महिलाओं को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने का दिखावा करते हुए ग्रामीण इलाकों में महिला सदन बनाने की बात कह रही है।
श्री चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों व रीपा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से ग्रामीण माताओं-बहनों को रोजगार तथा सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया था। गौठानों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट बनाकर रोजगार प्राप्त कर रही थी। इसी तरह रीपा के माध्यम से महिलाओं को मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। महिलाएं पेंट, ईंट, दोना-पत्तल समेत कई तरह के सामान बनाती थी। रीपा योजना से ग्रामीण महिला समूहों को आर्थिक लाभ हो रहा था। रीपा योजना से जुडक़र महिलाएं रोजग़ार ढूंढने की जगह दूसरों को रोजग़ार दे रही थीं। कांग्रेस कार्यकाल में 5 साल ग्रामीण माताओं.बहनों को रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ा। महिलाएं घर चलाने में परिवार की मदद कर रही थीं। वर्तमान में गौठानों को बंद करने तथा भाजपा सरकार बनने के बाद से रीपा में संचालित हो रहे सारे काम ठप पड़े हैं। स्व.सहायता समूह की महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं। श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि महिलाओं, कृषकों, गौ पालकों, चरवाहों को लाभ पहुंचाने शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण गौठान योजना को भाजपा सरकार ने महज इसलिए बंद कर दिया क्योंकि इसे कांग्रेस शासन में शुरू किया गया था। गौठान योजना की चर्चा तथा सराहना पूरे देश में हो रही थी। रीपा योजना का हाल भी लगभग यही है। प्रदेश भर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया था। वर्तमान में 8.9 माह से लगभग सभी में ताला लटका हुआ है। भाजपा सरकार की इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई से प्रदेश की महिलाएं आक्रोषित हैं। महिलाओं की नाराजगी व आक्रोश से भयभीत भाजपा की विष्णु सरकार अब पंचायतों में महिला सदन बनाने का दावा कर रही है। जिसका कोई लाभ माताओं.बहनों को नहीं मिलने वाला। महिला सदन के नाम पर भ्रष्टाचार की नई ईबारत गढऩे की तैयारी चल रही है।