महासमुन्द
बाइक की टक्कर से एक की मौत
13-Oct-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 अक्टूूबर। ग्राम टेमरी के पास एक व्यक्ति की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम मोहदा निवासी क्षिरोद्रचंद साहू 52 साल निवासी मोहदा, भतकुंदा वन दुर्गा मंदिर से पूजा पाठ कर बाइक से वापस सांकरा आ रहा था। ग्राम टेमरी के पास पीछे से अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। हादसे में उसके सिर में चोट आई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना ले जाया गयाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे