महासमुन्द

पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक द्वारिकाधीश ने टेका मां खल्लारी के दरबार में माथा
10-Oct-2024 2:39 PM
पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक द्वारिकाधीश ने टेका मां खल्लारी के दरबार में माथा

बागबाहरा, 10 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि पर माँ खल्लारी के दरबार में पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारकाधीश यादव, पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं दाऊ लाल चंद्राकर ने माथा टेका और माता से प्रदेशवासियों के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान समीम खान छोटू बघेल अभिषेक यादव राहुल यादव दुर्गेश यादव, चंदू साहू, सेवाराम साहू, ढेलू निषाद, चयन कौशिक, रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट