महासमुन्द

विजयी टीम में महासमुंद के खिलाड़ी भी शामिल थे
महासमुंद, 9 अक्टूबर। 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 6 से 9 अक्टूबर तक किया गया। रायपुर संभाग से महासमुंद जिले के 14 वर्ष बालक में 08 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें रायपुर संभाग की टीम हॉकी 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग को 4.0 के स्कोर से हराया एवं बस्तर संभाग को 5.0 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
रायपुर संभाग विजेता की टीम में महासमुंद जिले के खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा से सागर चंद्राकर, सागर सेन, तोमेश, जय चंद्राकर, आशी बाई गोलछा स्कूल महासमुंद से तीरथ राज, योगराज, दीपक कुमार दीवान, स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल महासमुंद से पीयूष कन्नौजे शामिल रहे। शासकीय उ मा विद्यालय बेमचा में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अन्तर्गत विद्यालय खेल मैदान में हॉकी खेल का नियमित अभ्यास व्यायाम शिक्षक डॉ.सेवन दास मानिकपुरी द्वारा कराया जाता है।
खिलाडिय़ों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंदक जीतने पर मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, शा. उ.् माध्यमिक विद्यालय बेमचा विद्यालय परिवार से प्राचार्य एस एल पाटकर, पी के ध्रुव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।