महासमुन्द

बाजे-गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा
08-Oct-2024 3:20 PM
बाजे-गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अक्टूबर। सोमवार शाम 6 बजे शहर के हाईस्कूल परिसर में आयोजित गरबा स्थल से नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में गरबा आयोजन समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई।

आयोजन स्थल से गाजे-बाजे, भक्तिमय गीतों और आतिशबाजी के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ सैंकड़ो की संख्या में महिलाएं चुनरी यात्रा में शामिल हुई। यात्रा हाईस्कूल मैदान से मुख्य मार्ग स्वामी, अंबेडकर चौक से होते हुए नगर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर पहुंची जहां माता को 51 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। यात्रा में माता के नव रूप में बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जगह-जगह पर जमकर आतिशबाजी हुई।


अन्य पोस्ट