महासमुन्द
राज्य शालेय खेल स्पर्धा में शुभ का चयन
05-Oct-2024 4:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अक्टूबर। फुटबॉल 19 वर्ष बालक वर्ग में पीएमश्री सेजेस बसना के कक्षा 12वीं के छात्र शुभ सिंह राजपूत का चयन 24वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 के लिए हुआ है। यह राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में 6 से 9 अक््टूबर तक आयोजित होगी। छात्र शुभ बसना निवासी व्याख्याता विजय सिंह राजपूत के पुत्र हैं। शुभ के राज्य स्तरीय फुटबाल टीम में चयन होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, बीईओ बसना जेआर डहरिया, सेजेस बसना प्राचार्य क्षीरोद्र कुमार पुरोहित, व्यायाम शिक्षक भूपेन्द्र प्रधान एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे