महासमुन्द

भाजपा सदस्यता अभियान विधायक ने ली बैठक
03-Oct-2024 2:21 PM
भाजपा सदस्यता अभियान विधायक ने ली बैठक

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3अक्टूबर। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ताओं की  बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के संबंध में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें निर्देशित करते हुए कहा

कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री  लक्ष्मीकांत तिवारी और नामदेव साहू, वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, विकास चंद्राकर, ललित निषाद, डिगेश साहू सहित  कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट