महासमुन्द
विधायक सहित भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
30-Sep-2024 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 114वें एपिसोड का प्रसारण विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित भाजपा नेताओं ने विधायक कार्यालय में देखा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि संयोगवश आज उनका जन्मदिन है और आज ही प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। इससे पहले कार्यालय पहुंचे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्रीने मन की बात कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का यह एपिसोड मुझे भावुक करने वाला है, मुझे बहुत सी पुरानी यादें घेर रही है। यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है, जिन्होंने इसे भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जन आंदोलन बना दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे