महासमुन्द

नपाध्यक्ष बलौदाबाजार पहुंच न्याय यात्रा में हुईं शामिल
30-Sep-2024 5:18 PM
नपाध्यक्ष बलौदाबाजार पहुंच न्याय यात्रा में  हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 सितंबर।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और जनता के स्वाभिमान को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज द्वारा दो दिन पूर्व शुरू हुई न्याय यात्रा में रविवार को महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग शामिल हुईं। 

इस दौरान श्रीमती महिलांग ने प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर कांग्रेस गमछा पहनकर स्वागत किया। यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ श्रीमती महिलांग बलौदाबाजार जिले के रोहांसी से ग्राम लटेरा तक पदयात्रा की।
 श्रीमती महिलांग के साथ यात्रा में लता कैलाश चंद्राकर, माया पाण्डेय, श्वेता गुप्ता, ईशा टंडन,लक्ष्मी सोनी, उदय सिन्हा, यशोदा ध्रुव, सोहेल खान, सोनम रामटेके, विवेक चंद्राकर शामिल हुए।

 


अन्य पोस्ट