महासमुन्द
रेत का अवैध परिवहन, 9 हाईवा जब्त
27-Sep-2024 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 सितंबर। रेत का अवैध परिवहन करते 9 हाईवा को खनिज विभाग की टीम ने जब्त किया।
खनिज विभाग द्वारा बुधवार को रेत के अवैध परिवहन की सूचना पर ग्राम पीढ़ी में जांच के दौरान बल्दा कछार (बलौदाबजार) से रेत का अवैध परिवहन करते एक हाइवा जब्त कर थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। इसी तरह कल अवैध रेत परिवहन की सूचना पर सिरपुर क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा जांच कर 8 हाईवा को जब्त किया गया है। उक्त सभी हाइवा वाहन ग्राम बल्दाकाछार (बलौदाबाज़ार) से रेत लोड कर परिवहन कर रहे थे। सभी 8 हाईवा को सिटी कोतवाली महासमुंद की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे