महासमुन्द

महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा
24-Sep-2024 4:38 PM
महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा

महासमुंद,24 सितंबर। शनिवार को रायपुर के कांग्रेस भवन में इंदिरा फेलोशिप की राज्यस्तरीय बैठक में 11 फेलोज़ और 26 शक्ति क्लब की अध्यक्षों व सदस्य शामिल हुईं। बैठक में बतौर अतिथि महासमुंद की नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग भी शामिल हुर्इं। बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण और समान राजनीतिक भागीदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चा हुईं। बैठक के दौरान संगठन की राज्य समन्वयक अवंतिका, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव एवं प्रदेश महासचिव अभिलाषा पोयम उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट