महासमुन्द

साल भर बाद भी नहीं मिला ओलावृष्टि फसल क्षति का मुआवजा
22-Sep-2024 2:55 PM
 साल भर बाद भी नहीं मिला ओलावृष्टि फसल क्षति का मुआवजा

महासमुंद, 22 सितंबर। साल 2023 में ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम गोड़पाली के सैकड़ों किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। मालूम हो कि यहां हजारों एकड़ धान फसल को ओलावृष्टि से क्षति हुई थी। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के कारण झलप-पटेवा क्षेत्र के कृषक मुआवजा राशि वे वंचित हो गए हैं।

यहां के किसानों ने मुआवजा राशि की मांग को लेकर 2 अक्टूबर 2023 को तहसील कार्यालय पटेवा का घेराव किया था। जिसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा 12 दिवस के भीतर राशि दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया गया था। पश्चात भी आसपास के किसानों को मुआवजा राशि मिली है। 

गोड़पाली के किसानों ने कलेक्टर जनदर्शन एवं क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को भी मुआवजा प्रदान करने ज्ञापन सौंपा है। लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। किसानों ने कहा है कि राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी किसानों का सुध नहीं लिया जा रहा। आक्रोशित किसानों ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर ओलावृष्टि क्षति का मुआवजा नहीं दिया गया तो क्षेत्र के समस्त प्रभावित किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
 


अन्य पोस्ट