महासमुन्द

तुमगांव सेजेस में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी
21-Sep-2024 3:16 PM
तुमगांव सेजेस में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी

महासमुंद, 21 सितंबर। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के निर्देशानुसार तुमगांव सेजेस में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25, पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2024.25 एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय  सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर बुधवार को विकासखंड स्तर पर महासमुंद के शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ। जिसमें होमेश साहू कक्षा 9वीं ने मैथेमेटिकल मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

दीपांजलि पटेल कक्षा 11 वीं ने व्यक्तिगत प्रयोजना में संचार एवं परिवहन विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुष गेंद्रे कक्षा 11वीं ने सीवेज ट्रीटमेंट, भूमि साहू कक्षा 11 वीं त्रिकोणमिति कार्य,  मानसी टंडन कक्षा 11वीं ने व्यक्तिगत प्रयोजना में रियल नंबर, रमन ध्रुव कक्षा 9वीं ने ऑर्गेनिक फार्मिंग, भारती साहू कक्षा 9वीं ने व्यक्तिगत प्रयोजना में अपशिष्ट पदार्थ एवं चैतन्य सोनी कक्षा 8वीं ने हाइडोफोइक फार्मिंग पर मॉडल  प्रस्तुत किया। 

इसी तरह कक्षा 7और 8 से झरोखा साहू, दानिश साहू, प्रिंशी ध्रुव, खुमान देवांगन, आकांक्षा पात्र,ए विद्या साहू, लालिमा टंडन, एवं आलिया भारती ने पर्यावरण सुरक्षा पर एक नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बौद्धिक स्तरों को बढ़ावा देना हैं।

सभी प्रतिभागियों के दिशानिर्देश के लिए सुरेश यादव, मधुरिमा शर्मा, तुमगांव स्कूल के संस्था प्रमुख श्री कुरील, सिद्धांत, नवीन, सत्यम, बरखा, वेनिका एवं अन्य सभी शिक्षकों ने बधाई दी है। इन छात्रों को प्रमाण पत्र एवं उपहारों से सम्मानित किया गया।
 


अन्य पोस्ट