महासमुन्द

अपनी जमीन खो चुके उपाध्यक्ष चंद्राकर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं-महेंद्र जैन
21-Sep-2024 3:03 PM
अपनी जमीन खो चुके उपाध्यक्ष चंद्राकर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं-महेंद्र जैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद महेंद्र जैन नगर पालिका के वर्तमान उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन खो चुके चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और पार्षदों पर बेतुकी आरोप लगा रहे हैं। पार्षदों का यह अधिकार  है कि वह अपने मंत्री के पास जाकर अपने वार्ड के विकास के लिए राशि की मांग कर सकते हैं। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के पास जाकर निवेदन किया था। लिहाजा मंत्री जी ने वार्ड विकास के लिए उन्हें राशि जारी की है।

महेंद्र जैन ने कहा कि उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर अपने वार्ड में हुए विकास कार्यों को देख लें। कांग्रेस के 5 साल के इतिहास में महासमुंद विकास के लिए कितनी राशि नगर पालिका में भेजी गई, मांग के बावजूद आज तक एक रुपए भी जारी नहीं किया गया। हमारी निष्ठा हमारी विचारधारा भारतीय जनता पार्टी के साथ सदैव रही है। उपाध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के ऊपर उंगली उठाने का भी कोई अधिकार नहीं है। यदि शौक ही है तो उन्हें अपने ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाना चाहिए कि ढाई सालों में उनके वार्ड के विकास के लिए कुछ भी राशि जारी नहीं किया गया। उपाध्यक्ष श्री चंद्राकर मनगढ़ंत बातें कहकर भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच मतभेद पैदा नहीं कर सकते।


अन्य पोस्ट