महासमुन्द

महासमुंद, 21 सितंबर। आंगनबाड़ी केंद्र कौंवाझर परियोजना महासमुंद ग्रामीण में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच नीरा डोमार ध्रुव ने गर्भवती देवंतीन, जमुना ध्रुव, किरण ध्रुव, रूखमणी यादव की गोद भराई की।
कार्यक्रम में जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू ने महिलाओं को घरों में भोजन बनाने और सेवन के तरीके की जानकारी दी कि खाने के सही तरीके या व्यवहार को समझकर बहुत सी बीमारियों अथवा खून की कमी को समय रहते ठीक किया जा सकता है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याएं,मां और बच्चे के स्वास्थ्य तथा उनके पोषण के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे का वजन यदि अच्छा है तो उसका दिमाग भी अच्छा बनेगा और वे पढऩे, लिखने और श्रम करने में सक्षम होगा।
कार्यक्रम में शकुंतला चक्रवर्ती परियोजना अधिकारी, किशोरी बालिका प्रियंका विश्वकर्मा, दीपाली और पूजा विश्वकर्मा, शिक्षक आशा साहू, सुपरवाइजर सरिता चक्रधारी, कार्यकर्ता सारदा जोशी, मीना विश्वकर्मा, सहायिका संतोषी ध्रुव, धनेश्वरी यादव उपस्थित थी।