महासमुन्द
राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में प्रेमराजन रौतिया को गोल्ड
21-Sep-2024 2:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 सितंबर। आल इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी नगर के प्रेमराजन रौतिया ने गोल्ड मेडल जीत कर नगर का नाम रोशन किया है। इसके पूर्व भी एशियन गेम में भी श्री रौतिया ने गोल्ड मेडल जीता था।
14 से 16 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक बार पुन: नगर के युवा पार्षद प्रेमराजन रौतिया ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।उन्होंने कुल 560 किलोग्राम वजन उठाया।
उनकी लगातार सफलता से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। श्री रौतिया को लगातार बधाईयां मिल रही है। श्री रौतिया ने बताया कि वे ओलिम्पिक में भाग लेना चाहते हंै। जिसमें अच्छे प्रदर्शन के लिए वे लगातार प्रैक्टिस भी कर रहे हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे