महासमुन्द

सरायपाली विस के हर गांव में संविधान रक्षक अभियान
20-Sep-2024 2:11 PM
सरायपाली विस के हर गांव में संविधान रक्षक अभियान

महासमुंद, 20 सितंबर। सरायपाली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा के हर गांव में संविधान रक्षक अभियान चलाया जाएगा।  विधायक कार्यालय में विधायक चातुरी नंद ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी सडक़ से सदन तक की लड़ाई लड़ रही है। इस अभियान के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम रखने वाले व्यक्तियों को संविधान रक्षक बनाया जाएगा।  उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक बनाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर विश्वनाथ नायक, पुष्पेंद्र पटेल, आरएन आदित्य, मोहन लाल भोई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, सीता पटेल, गोपाल अग्रवाल, पार्षद सुरेश उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट