महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19सितंबर। महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र विनय झुलपे एवं राजीव यादव को जिला स्तरीय जांजगीर चांपा में खेले गए हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में पदक मिला है। स्कूल के विनय झुलपे इस प्रतिस्पर्धा में प्रथम एवं राजीव यादव द्वितीय स्थान पर रहे। विनय झुलपे को गोल्ड मेडल तथा राजीव यादव को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।
गौरतलब है कि स्कूल के तन्मय शर्मा एवं सृष्टि साहू ने जगदलपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की थी जिसमें तन्मय शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्हें सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। कराटे प्रतियोगिता में ही सृष्टि साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेडल हासिल की। इन खेल प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने में क्रीडा प्रभारी छंन्नूलाल साहू का योगदान रहा।
इसी तरह बीते 13 सितंबर को रेल विभाग संबलपुर डिविजन द्वारा आयोजित परिवहन का महत्व शीर्षक पर शाला में भाषण चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मोहित सिंग, द्वितीय मंजुल डोरा एवं तृतीय पार्थ साहू रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम यशिका माहेश्वरी, द्वितीय संजना कुमार, तृतीय लवेश चंद्राकर रहे। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में सीएच सेल्वेस्टर जॉन प्रथम स्थान, गुंजल चंद्राकर द्वितीय, भव्य राठी तृतीय एवं प्रिंसी गुरुदत्ता को चतुर्थ स्थान मिला। इन प्रतिभागियों की सफलता पर पूरा शाला परिवार हर्षित हुआ।
शाला के प्राचार्य रेव्ह.फ ादर देवानंद बाघ ने समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।