महासमुन्द

सहकारी समितियों के ऑपरेटर्स एक बार फिर बेमुद्दत हड़ताल पर
19-Sep-2024 4:03 PM
सहकारी समितियों के ऑपरेटर्स एक बार फिर बेमुद्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 सितंबर। सांविलियन, नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले भर के सहकारी समितियों के आपरेटर्स एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। फलस्वरूप जिले भर में आगामी धान खरीदी को लेकर हो रहे किसानों के पंजीयन सहित अनेक काम प्रभावित हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में प्रदेश के लगभग 2700 आपरेटर रायपुर के तूता मैदान में जुटकर अपनी मांगोंं के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसके पूर्व संघ ने धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल आदि की सूचना स्थानीय प्रशासन को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया है। सहकारी समितियों में कार्यरत आपरेटर संघ कि दो सूत्रीय मांगों में पहला मांग 23350 रुपए मासिक मानदेय के साथ बोनस भत्ता भविष्य निधि लागू करना तथा दूसरा मांग कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियमानुसार संविलियन कर नियमितीकरण करना है।

सहकारी सेवा समितियों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगे लंबे समय से चल रही है। जिस पर सरकार को गंभीरता पूर्ण विचार कर शीघ्र निर्णय लेने कि आवश्यकता है। उक्त बातें सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कही है।

मालूूम हो कि पिछले डेढ़ माह से वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे वनों की सुरक्षा, गोदामों की सुरक्षा, डाटा एंट्री जैसे महत्वपूर्ण काम प्रभावित हैं। पिछले डेढ़ माह से हड़ताल के बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा इनकी किसी भी तरह की सुध नहीं ली जा रही है। वन विभाग के महत्वपूर्ण कार्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों द्वारा ही किये जाते हैं।


अन्य पोस्ट