महासमुन्द

चिकित्सा पाठ्यक्रम हिन्दी में भी प्रारंभ करने का स्वागत
16-Sep-2024 2:58 PM
चिकित्सा पाठ्यक्रम हिन्दी में भी प्रारंभ करने का स्वागत

महासमुंद,16 सितंबर। हिन्दी दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीए् की पढ़ाई हिन्दी में भी प्रारंभ किये  जाने वाले ऐतिहासिक निर्णय का साहित्य समिति आस्था ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

समिति अध्यक्ष आनंद  तिवारी पौराणिक ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा मिलने का दर्जा मिलने की हीरकजयंती पर यह घोषणा प्रशंसनीय व सुखद है। 

हिन्दी, भारतीयता  की अभिव्यक्ति एवं स्वाभिमान की भाषा है। इस निर्णय से गांवों में दबी हुई प्रतिभाओं को भी खिलने मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगी। सभी  सदस्यों एस चंद्रसेन, डा. साधना कसार, सरिता तिवारी, टेकराम सेन, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, कमलेश पाण्डे, केआर चंद्राकर, एम आर विश्वनाथन व  सुजाता विश्वनाथन ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।


अन्य पोस्ट