महासमुन्द
मेंशन मजदूर संघ का विश्वकर्मा जयंती उत्सव मंगलवार को
16-Sep-2024 2:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16सितंबर। मेंशन मजदूर संघ महासमुंद मेंशन प्लम्बर, टाईल्स, इलेक्ट्रिशियन, पेंटरों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती उत्सव का आयोजन कल 17 सितंबर 2024 मंगलवार को अपना मार्केट में किया गया है। जिसमें नगर पुरोहित पं. पंकज तिवारी द्वारा पूजा.अर्चना कर मूर्ति स्थापना किया जाएगा। रात्रि 8.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा होंगे। अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग आदि उपस्थित रहेंगे। हवन पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम 18 सितंबर को सुबह 9 बजे से आयोजित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे